फिल्म रावण लीला का हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध
 Ravana Leela

डायरेक्टर का मुह काला करने के साथ दी चेतावनी  

 

संस्कृति बचाओ मंच ने रावण लीला फिल्म के डायरेक्टर को कड़ी चेतावनी दी है  | संस्कृति बचाओ मंच के मध्य प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम फिल्म रावण लीला का विरोध करते  है  |  संस्कृति बचाओ मंच चेतावनी देता है कि  | अब हिंदू देवी देवताओं के नाम पर जो भी डायरेक्टर फिल्म बनाएगा |  और उनका अपमान करेगा उसको मध्यप्रदेश में मुंह काला करके   गधे पर बैठकर घुमाया जाएगा   | 

संस्कृति बचाओ मंच ने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाली फिल्मों को लेकर  केंद्रीय केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मांग की  है कि | ऐसी फिल्म बनाने वाले  डायरेक्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए  |  और उनको ब्लैक लिस्ट कर के आने वाले समय में कोई भी फिल्म बनाने की अनुमति प्रदान न की  जाए   | क्योंकि यह कार्य एक रणनीति के तहत   किया जा रहा है  |  हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करके पब्लिसिटी पाने का एक जरिया इन लोगों ने बना लिया है  |   संस्कृति बचाओ मंच इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा  |  फिल्म रावण लीला  दशहरा के मौके पर  रिलीज़ की जा रही है | जिसमे प्रभु श्री राम का अपमान करते हुए दिखाया गया है | इस मसले पर अधिवक्ता आनंद शर्मा ने भी भोपाल के एमपी नगर पुलिस स्टेशन में इस फिल्म को बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने के लिए एप्लिकेशन दी है  |