कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे सज्जन सिंह वर्मा
  Sajjan Singh Verma

मिलकर काम करें कार्यकर्ता ,जनता महंगाई से परेशान

 

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा  आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे  ... जहाँ  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर काम करने और पार्टी को मजबूत  करने की बात कही  | 

आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान  पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की  |  23 तारीख से आष्टा से जनता शिवराज सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी  | उन्होंने कहा की जनता शिवराज सरकार और मोदी सरकार से काफी नाराज है | जनता महंगाई , बेरोजगारी को लेकर परेशान है  |  जिस तरह 2018 के चुनाव में जनता ने भाजपा को पटखनी दी थी | उसी तरह जनता को 2023 और 2024 के चुनाव का इंतज़ार है  | उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर काम करने  और कांग्रेस को मजबूत करने की सलाह दी  |