छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन
  Yudhveer Singh Judev passes away

युद्धवीर चंद्रपुर विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं

 

 

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है  | वे विगत एक महीनें से लीवर संक्रमण की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे  |   युद्धवीर  दिल्ली के इंस्टिट्यूट आफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में 15 दिनों से भर्ती थे |  लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू लाया गया ,जहाँ उनका निधन हो गया  | 

स्व.दिलीप सिंह जूदेव के बेटे युद्धवीर का असमय  निधन हो गया |  वे पिछले एक महीने से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे  | स्वास्थ्य खराब होने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत कई आला नेता दिल्ली भी उनसे हालचाल पूछने गए थे |  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डाक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए थे  .| युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर से लगातार दो बार विधायक रहे हैं, हालिया चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दिया गया था , लेकिन भाजपा यह सीट हार गई थी  | युद्धवीर के  पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जशपुर में किया जाएगा  |  समर्थकों में छोटू बाबा के नाम से लोक प्रिय युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष के रूप में की थी  |   पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह  | पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने  युद्धवीर के निधन पर शोक जताया है और इसे पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुःखद बताया है  |  सांसद गोमती साय ने कहा एक युग का अंत हो गया  |