मध्‍य प्रदेश के पन्‍ना जिले में किशोरी पर एसिड अटैक
 acid attack

गुंडों ने लड़की की आँखों में एसिड डाल के आँख जलाई

एसिड अटैक से उसकी दोनों आंखों से दिखना हुआ बंद  

पन्ना में लड़की के साथ हुई सरेआम घनघोर हैवानियत

 

मध्यप्रदेश के पन्ना से  एक लड़की के साथ हैवानियत की खबर सामने आई हैं  | ऐसा लगता है बदमाशों को पुलिस और  कानून का खौफ ही नहीं है |   बदमाशों ने एक लड़की की आँखों में एसिड डाला और उसकी आंखों को मसला ताकि उसे दिखना बंद हो जाए  | एसिड अटैक से  लड़की  को  दोनों आंखों से दिखना हुआ  बंद हो गया   पीड़िता का  पन्ना जिला चिकित्सालय में  इलाज चल रहा है | एसिड अटैक का शिकार हुई  लड़की  से मिलने पहुंचे एसपी धर्मराज मीणा और कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है | 

पुलिस और कानून का डर खत्म सा हो गया है | गुंडे बदमाशों के  हौंसले  इस कदर बुलंद हैं कि वे एक लड़की को बात करने के किये घर से बुलाते हैं  और उसकी आँखों में तेज़ाब डाल देते हैं  | . ये गुंडे यहीं नहीं रुकते | ये तब तक लड़की की आँखें दबाते हैं जाव तक उसे दिखना बंद नहीं हो जाता | हैवानियत की यह दास्तान पन्ना  के पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव की है | यह घटना जाहिर करती है कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे हवा हवाई हैं  | घायल युवती का कहना है कि गांव के ही सुमेर सिंह और गोल्डी राजा पहले उसको पकड़कर ले गए  |  इसके बाद बदसलूकी की और बुरी नियत से छेड़खानी करने लगे  | जब विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया |  युवती को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है  | युवती का भाई लापता है  | बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाशों  को शक था कि उनके यहां से महिला को भगाने में  इस लड़की ने उनकी  मदद की है  |  पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठाकुर समुदाय से हैं और दबंग हैं | वहीं, पीड़ित पिछड़ी जाति से हैं | पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  |  पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला |  अस्पताल में भर्ती  पीड़िता गुड़िया ढीमर ने बताया वह अपने भाई     कपिल ढीमर के साथ  अपने घर पर थी | इसी दौरान पड़ोसी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए  और  ये कहकर हम दोनों को घर से ले गए कि उन्हें कुछ पूछताछ करनी है |  इसके बाद आरोपी हम दोनों को अपने खेत पर ले गए  |  यहां मेरे साथ छेड़खानी की | विरोध करने पर भाई और मेरे साथ मारपीट   की  |  पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान सुम्मी ने मुझे पकड़कर जबरदस्ती आंखों में एसिड डाल दिया  | इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। मैं दर्द से तड़पती रही  | आरोपी मेरे भाई को अपने साथ ले गए  |  मैं शोर मचाते हुए मदद के लिए खेत में ही इधर-उधर भागती रही |  इसी दौरान शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मेरे पास आए और घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी | 

इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया में आने पर प्रशासन भी नींद से जाग गया और  कलेक्टर संजय मिश्रा और एसपी धर्मराज मीणा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली |  बुधवार देर रात पुलिस सुम्मी राजा और गोल्डी राजा को गिरफ्तार कर लिया | इसके बाद पुलिस ने सड़क पर दोनों का जुलूस भी निकाला  | पुलिस अब बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कह रही है  | इधर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना को संज्ञान में लिया और ऐसे बस्मैशों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए | 

गुड़िया का कहना है कि जब वह छोटी थी, तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी  | इसके बाद चाचा-चाची ने हम दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पन्ना आना है, इसलिए प्रशासन  इस मामले  पर गंभीर हुआ है |  प्रशासन ने पीड़ित को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है  |