कांग्रेस का भाजपा सरकार पर झूठे मुकदमे का आरोप
   Congress demonstration

मुकदमों को लेकर कांग्रेस ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार हो रहे मुकदमो को लेकर  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इंदौर में कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा | कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं  |  ये  बदले की राजनीति है | 

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ पर दर्ज  किए जा रहे मुकदमो के विरोध में कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह , सज्जन सिंह  वर्मा  सहित कई बड़े नेता और कारकर्ताओं ने इसका विरोध जाता  | और इंदौर कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया  |  कॉंग्रेस नेता  रीना  बौरासी  सेतिया ने कहा कि देश की आजादी के समय भाजपा कहा थी  | कॉंग्रेस ने देश को आजाद करवाया  और आज प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी बदले की राजनीति कर रहे है  | कॉंग्रेस यह सहन नही करेगी | कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे है  |  जनता इसका जवाब देगी   |