कपिल सिब्बल पर भड़के मंत्री टीएस सिंहदेव
 TS Singhdev

सिब्बल को नहीं पता सोनिया गांधी हैं अध्यक्ष

 

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने  कड़ी प्रतिक्रिया दी | सिब्बल ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है, किसी को नहीं पता |   सिंहदेव ने कहा कि कपिल सिब्बल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं  |  यह दुर्भाग्य है कि उनको पता नहीं कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं |  उनके कामकाज में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मजबूती से सहयोग कर रहे हैं  | 

छत्तीसगढ़ के बरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री टीएस सिंहदेव  ने कपिल सिब्बल की टिपण्णी पर कहा सिब्बल  कपिल सिब्बल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं  |  यह दुर्भाग्य है कि उनको पता नहीं कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं  |   देशभर में कांग्रेस संगठन में सभी नियुक्तियां सोनिया गांधी के हस्ताक्षर से हो रही है   |  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अगर व्यक्तिगत स्वार्थ की प्रतिपूर्ति होगी, तभी हम किसी पार्टी में रहेंगे, तो यह सिलसिला आजीवन चलेगा  |   जिसको जो नहीं मिलेगा, वह दूसरी पार्टी का दरवाजा देखेगा |  ऐसे लोग जितनी जल्दी छंट जाएं उतना अच्छा है |   कांग्रेस की विचारधारा से शुद्ध रूप से जुड़े हुए लोग, जिनके लिए स्वार्थ सर्वोपरि नहीं है, उनका कमिटमेंट सर्वोपरि है।  वे कभी कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे  |