भूपेश बघेल : कुछ लोगों के लिए भगवान राम केवल वोट दिलाने वाले
  Bhupesh Baghel

छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम सर्वव्यापी और सर्वकालिक हैं, उनके कई रूप हैं। यही वजह है कि राम को जो जिस रूप में देखना चाहता है, वे उसी रूप में दिखते हैं। हमारे लिए राम गांधी के रघुपति राघव राम वाले हैं। हमारे लिए सबरी के राम हैं। हमारे लिए माता कौशल्या के राम हैं।  लेकिन कुछ लोगों के लिए राम को केवल वोट दिलाने वाले के रूप में देखते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों को कलई भी खुल जाती है। बघेल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा 15 साल तक प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन माता कौशल्या के मंदिर या राम वनगमन पथ के लिए कुछ नहीं किया। चनखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर में हुए पुनरूर्द्धार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां जाने से पहले मीडिया से मुख्‍यमंत्री ने चर्चा की और इस चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़े जाने पर आपत्ति करते हुए यह बात कही।