इंदौर की महिला का महाकाल मंदिर में डांस
 dance in mahakal temple

पुलिस ने किया महिला  के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर की मनीषा  है मंदिर में डांस करने वाली महिला

 

उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक महिला ने फ़िल्मी गाने पर डांस कर अपना वीडियो बनवाया | इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इंदौर की रहने वाली महिला मनीषा रोशन के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है  | अब ये महिला अपनी गलती पर माफ़ी मांगती नजर आ रही है  | 

महाकाल मंदिर में डांस कर वीडियो बनवाने वाली इंदौर की मनीषा रोशन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है |  धारा 188 के तहत मनीषा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है  |  मनीषा रोशन इंदौर की रहने वाली है  | महाकाल मंदिर आपने पर उसने अपना वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया  | इस मामले के सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों और हिन्दू संगठनों ने इस पर सख्त ऐतराज जाहिर किया | तब पुलिस ने इस महिला का पता लगाकर  उसके खिलाफ  केस दर्ज कर लिया  |  मामले  को बढ़ता देख मनीषा के भी होश ठिकाने आ गए और एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपने कृत्य के लिए  माफी   मांगी  | 

मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महिला इंदौर की है  |  उन्होंने घटना के लिए खेद जताया है | मंदिर प्रशासन के मुताबिक, वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि उसका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था  | अगर इस कृत्य से पंडे, पुजारी, धार्मिक या राजनीतिक संगठनों को किसी भी तरह से ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं   महाकाल मंदिर के  अधिकारियों का कहना है कि भक्तों को खुद मंदिर की गरिमा और धार्मिकता का ध्यान रखना चाहिए  |  इस घटना  से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखेंगे  

| गृह मंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने महाकाल मंदिर में महिला के डांस पर कहा की  | यह गंभीर और आपत्तिजनक विषय है  | अब इस तरह कुछ हुआ तो

बहुत सख्ती की जाएगी |