जनसंख्या पर RSS की चिंता, इस पर नीति बने
 Dr. Mohan Bhagwat

जनसंख्या दर में अंतर  से मुस्लिम आबादी बढ़ी

 

RSS के स्थापना दिवस और विजयादशमी के मौके पर संघ प्रमुख डॉ  मोहन भागवत ने  आतंकवाद, पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा  |  जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग शुरू होने पर चिंता जताई और जनसंख्या नीति पर नसीहत  देते हुए कहा   जनसंख्या एक समस्या बन सकती है, वैसे ही जनसंख्या का असंतुलन भी समस्या बनती है | 

नागपुर संघ मुख्यालय में अपने वार्षिक उद्बोधन में संघ प्रमुख डॉ  मोहन भागवत  ने कहा कि वर्ष 1951 से 2011 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर में भारी अंतर के कारण देश की जनसंख्या में जहां भारत में उत्पन्न मत पंथों के अनुयायियों का अनुपात 88% से घटकर 83.8% रह गया है | वहीं मुस्लिम जनसंख्या का अनुपात 9.8% से बढ़कर 14.24% हो गया है | जनसंख्या के असंतुलन पर चिंता जाहिर करते हुए  उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नीति होनी चाहिए  ...  हमें लगता है कि इस बारे में एक बार फिर विचार करना चाहिए | अभी भारत युवाओं का देश है |  30 साल के बाद ये सब बूढ़े बनेंगे, तब इन्हें खिलाने के लिए भी हाथ लगेंगे | और उसके लिए काम करने वाले कितने लगेंगे, इन दोनों बातों पर विचार करना होगा |   अगर हम इतना बढ़ेंगे तो पर्यावरण कितना झेल पाएगा |  50 साल आगे तक विचार करके रणनीति बनानी चाहिए |  जैसे जनसंख्या एक समस्या बन सकती है, वैसे ही जनसंख्या का असंतुलन भी समस्या बनती है | 

मोहन भागवत ने कहा कि तालिबान फिर से खड़ा हो गया |  उसे लेकर कभी कहा जाता है कि वह बदल गया है  | उसका समर्थन करने वालों में रूस भी था, चीन और पाकिस्तान तो आज भी हैं  |  तालिबान बदला भी होगा, पाकिस्तान बदला है क्या, ऐसा तो बिल्कुल नहीं है  |  चीन का इरादा भारत के प्रति बदला है क्या, ऐसा तो बिल्कुल नहीं है  |  प्रेम, अहिंसा से सब ठीक होता है, इसे मानना चाहिए, लेकिन अपनी तैयारी भी पूर्ण रखें  |  सीमा सुरक्षा और चाक चौबंद करना है | भगवत ने कहा   मैं जम्मू-कश्मीर होकर आया  | वहां 370 हटने के सामान्य जनता को अच्छे लाभ मिल रहे हैं | भारत से किसी भी भारतीय का रिश्ता लेन-देन का नहीं है  |  हम भारत माता के पुत्र हैं   हम भारत के अंदर हैं, लेकिन घाटी में हिन्दुओं की टारगेट किलिंग की जा रही है  |