आपके घर की छत से उड़ सकेगी फ़्लाइंग कार
  flying car

एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार तैयार

चेन्नई में  बनाई जा रही हैं उड़ने वाली कार

 

जल्दी ही लोगों का कार में बैठकर उड़ने का सपना पूरा होने वाला है |  एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार तैयार  हो चुकी है और ये उड़ने वाली फ़्लाइंग कार आपके घर की छत से भी उड़ान भर सकती है | चेन्नई में ये फ़्लाइंग कार बनाई जा रही हैं  | 

एविएशन के क्षेत्र में नई  क्रांति हो रही है  | जल्दी सबका उड़ने वाली कार में बैठने का सपना पूरा हो सकता है  | देश में बनाई जा रही इस उड़ने वाली कार की सबसे बड़ी खूबी ये है  कि इस घर की छत से उड़ाया जा सकता है  | इस उड़न कार का इस्तेमाल ट्रेवल के लिए तो किया ही जाएगा  | लेकिन  मेडिकल इमरजेंसी में उड़ने वाली कार मील का पत्थर साबित हो सकती है |  विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी भारत के लिए फ्लाइंग कार बना रही है | विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी  ने चेन्नई में  हाइब्रिड फ्लाइंग कार  का निर्माण शुरू किया है  |  विनाटा एयरोमोबिलिटी  का कहना है कि यह फ़्लाइंग कार  बिना किसी रनवे के घर की छत से भी उड़ान भरने में सक्षम है  | विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी  ने पहली बार कार का मॉडल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया | कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी उड़न कार का  36 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है | 

जानकार बताते है  इस कार को टेक ऑफ करने के लिए रन-वे की जरूरत नहीं होगी  |  यह वर्टिकल टेक ऑफ और लैडिंग मशीन है जिसका रोटर कन्फिगरेशन को-एक्सियल क्वाड वाला है  | फ्लाइंग कार के विंग्स को चारों साइड लगाया गया है |   जिसकी मदद से कार वर्टिकल रूप होवर, टेक ऑफ और लैंड कर सकती है |  ये हाइब्रिड उड़न कार 120  किलोमीटर पर अवर  की टॉप स्पीड से 60 मिनट तक उड़ान भर सकती है |  ये ग्राउंड लेवल से 3,000 फीट ऊंचाई तक उड़  सकेगी |  टू सीटर कार का वजन 1100 kg है, जो मैक्सिमम 1300kg वजन के साथ टेक ऑफ कर सकती है

 | फ्लाइंग कार के अंदर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी फीचर से लैस  है  | इससे कार ड्राइव करने और उड़ान भरने में आसानी होती है   | बताया जा रहा है  सेफ्टी के लिहाज से हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार में इजेक्शन पैराशूट के साथ-साथ एयरबैग वाला कॉकपिट भी   है |  इसके अलावा इसमें अलग से इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन सिस्टम का इस्तेमाल होता है  जो पैसेंजर को पूरी तरह से सेफ रखता है |