सोनिया गांधी बोलीं- मैं ही पूर्णकालिक अध्यक्ष
  Sonia Gandhi

मुझसे सीधी बात करिए मीडिया के जरिए नहीं

सितंबर 2022 में होगा नए अध्यक्ष  का चुनाव

 

राहुल गाँधी अभी कम से कम एक साल तक कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे  ...कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अगले साल सितंबर में होने की सम्भावना है  .. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में  कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी ने कहा स्थाई पार्टी अध्यक्ष के रूप में मैं पूरी तरह सक्रिय रही हूं  | मैं ही पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष हूं  |  उन्होंने कोंग्रेसियों को नसीहत दी और कहा मुझसे सीधी बात करिए मीडिया के जरिए बात करने की जरूरत नहीं है।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को  कांग्रेस कार्य समिति  की बैठक  हुई |   शुरुआत में सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को संबोधित किया और कहा   'स्थाई पार्टी अध्यक्ष के रूप में मैं पूरी तरह सक्रिय रही हूं  | मैं ही पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष हूं   जिसे बात करना है  मुझसे सीधी बात करिए मीडिया के जरिए बात करने की जरूरत नहीं है  | अब  सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी सफलता मिलेगी |  पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष वाले सोनिया गांधी के बयान को बहुत अहम माना जा रहा है | यह उन नेताओं को जवाब है, जो पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं  |  सीडब्ल्यूसी में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि लखीमपुर-खीरी की चौंकाने वाली घटनाएं भाजपा की मानसिकता दिखाती है  | सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-'किसानों तीन कानूनों से रौंदा जा रहा, निजी कंपनियों के लाभ के लिए कृषि कानून लाए गए हैं |  मोदी सरकार ने सिर्फ 'बेचो बेचो और बेचो' की नीति अपना रखी है  | कांग्रेस बैठक में  साफ़ संकेत दिए गए कि फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा  | कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अगले साल सितम्बर तक हो सकता है |  तब तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस की बागडोर सम्हालेंगी  |