Since: 23-09-2009

Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान
 भारतीय जनता पार्टी
 
घोड़ाडोंगरी में बीजेपी का चुनावी  सम्मलेन 
 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गांव के गरीब, मजदूर, आदिवासी दलित, किसानों के घर खुशहाली आयी है। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गेहूं, चावल, आयोडीन नमक, बीपीएल, जनजाति अनुसूचित जाति परिवारों को एक रू. किलो में मिलने से उनके घरों में बरकत आयी है। उनके घरों में बेहतर सुविधाएं सुलभ हुई है।
हीरा पाटली, चिचली में 7 सेक्टरों के प्रभारी, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि घोडाडोंगरी के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री मंगलसिंह धुर्वे की जीत वास्तव में इस अंचल के विकास की गारंटी होगी। श्री मंगलसिंह धुर्वे तो निमित्त है चुनाव भाजपा के कार्यकर्ता और जनता मतदाता स्वयं के विकास, अंचल की प्रगति सुनिष्चित करने के लिए लड़ रहे है। जनता पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन की दुष्वारियां भूली नहीं है तब लाल गेहूं खाकर जनता गुजारा करती थी। आज घर घर में उत्कृष्ट कोटि का गेहूं चावल जनता को उपलब्ध है।
नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचार शून्यता और निष्क्रियता के कारण जनता के चित्त से उतर गयी है। मध्यप्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अस्तांचल की ओर अपनी गलत नीतियों के कारण बढ चुकी है। कांग्रेस शासन में किसान पर 18 प्रतिशत ब्याज लगता था। आज शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज ले रहा है। तब बैल जोडी, ट्रेक्टर, बैलगाडी, किसान के कृषि यंत्र बकाया वसूली में कुर्क हो जाते थे। भाजपा की सरकार ने किसान, मजदूर को सम्मान बख्शा है, उसकी हैसियत बढायी है। घोड़ाडोंगरी में भाजपा की जीत, कमल की जीत से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के हाथ मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान जैसे जनसेवी, गांव, गरीब, किसानों को नेतृत्व प्राप्त हुआ है। आजादी के बाद श्री शिवराजसिंह चौहान एक मात्र मुख्यमंत्री है जिसने गांव, गरीब, किसान से रागात्मक संबंध बनाकर सभी का दिल जीता है। उन्होंने जो कहा उसे पूरा कर दिखाया है। घोडाडोंगरी का उपचुनव क्षेत्रीय विकास की मंजिल में मील का पत्थर साबित होगा।
सेक्टर की बैठकों को प्रदेश के खाद्य मंत्री  विजय शाह, बैतूल जिला अध्यक्ष  जितेन्द्र कपूर, पार्टी प्रत्याषी  मंगल सिंह धुर्वे ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से 30 मई तक अपने सेक्टर और अपने बूथ पर दिलोजान से डटे रहने का आग्रह किया।
मतदाताओं का सूची में वर्गीकरण करें
श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मतदाता सूची को हमेशा कार्यकर्ता साथ रखे। मतदाताओं के मनोविज्ञान को समझना हमारी कुशलता है। उन्होंने कहा कि पहली श्रेणी पार्टी के प्रतिबद्ध वोटरों की होती है। उन पर ध्यान दें। दूसरी श्रेणी विपक्ष के झुकाव की होती है उसे विष्वास में लेकर समर्थन जुटाएं, अपना बनाए। तीसरी श्रेणी फ्लोटिंग वोटरों की होती है उसे समय और मौसम के मुरीद होते है। उन्हें पार्टी का मुरीद बनाए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया और पेज प्रमुखों की भूमिका रेखांकित की गयी।
 
कांग्रेस चुनाव के पहले ही पराजय स्वीकार कर चुकी है- नंदकुमारसिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  नंदकुमारसिंह चौहान ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, प्रदेश की कृषि विकास दर विष्व में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याणकारी और किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं की सरकार है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति कर गरीब, युवा, किसान को पिछड़ेपन में रखा। हम मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनायेंगे। कांग्रेस के राज में प्रदेश में चारो ओर अंधकार व्याप्त था। भाजपा की प्रदेश सरकार ने उस स्थिति को पूर्णतः बदल दिया है और गांवों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि शिवराजसिंह चौहान जैसा सहज, सुलभ और सरल मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिला है। किसानपुत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसान की खुषहाली के लिए काम हुआ है, जन-जन के चेहरे पर मुस्कान आयी है।
उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ की चर्चा करते हुए  नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज तक जितने भी महाकुंभ हुए है, उनमें 2016 का महाकुंभ ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता उज्जैन को पॉलीथिन मुक्त करनें के लिए सिंहस्थ में आये श्रद्धालुओं को कपड़ों के बैग वितरित कर रहे है। कांग्रेस को इसमें राजनीति नजर आ रही है, कांग्रेस द्वारा सिंहस्थ को भगवा कहना सरासर निंदनीय है। कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा है और न कोई सोच। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक सरोकार के जरिये जन-जन से जुड़ी है।
उन्होनें कहा कि पहले यह कहा जाता था कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 5 साल सरकार नहीं चला पाती, इस मिथक को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 साल निरंतर सरकार चलाते हुए तोड़ा है। उन्होनें कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार का गठन होगा। कांग्रेस 60 वर्षों तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही, इसलिए उसकी जुबान पर भ्रष्टाचार बसा हुआ है। कांग्रेस के पास करनें को कुछ नहीं है, वह कुछ करना भी नहीं चाहती केवल राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है, जो जनता वखूबी जानती है।
श्री चौहान ने कहा कि श्री मंगल सिंह आम कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाये हुए उम्मीदवार है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी व्याप्त है, बैतूल में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दिन कांग्रेस की रैली दो धड़ो के रूप में अलग-अलग दिशाओं से आई, कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही हथियार डाल चुकी है।
 
 
Attachments area
 
 
 
 
 
MadhyaBharat 14 May 2016

Comments

Be First To Comment....
Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.