हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान
 Rameshwar Sharma

हिन्दुओं को फादर और चादर से दूर रहने की सलाह

शर्मा ने कहा पीर बाबा हनुमान मंदिर जाने में बाधा

 

अपनी हिंदूवादी छवि और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले  हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं  ... इस बार रामेश्वर शर्मा ने हिन्दू समाज से कहा  कि  फादर और चादर से दूर हो जाओ हिंदुओं | नहीं तो ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे  |  उन्होंने पीर बाबाओं से भी हिन्दुओं को दूर रहने की नसीहत दी | 

पूर्व प्रोटेम स्पीकर  रामेश्वर शर्मा के दशहरा के दौरान दिए भाषण  ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है |  उन्होंने मंच से सम्बोधित करते हुए हिन्दुओं को चादर और फादर से दूर रहने की नसीहत दी  |  भाषण का  वीडियो शर्मा ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट भी किया  है |  वे यहीं  नहीं रुके उन्होंने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फादर और चादर से दूर हो जाओ हिंदुओं, नहीं तो ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे  |  रामेश्वर शर्मा ने कहा पीर बाबा से दूर रहो | ये पीर बाबा तुम्हारे हनुमान मंदिर जाने में बाधा  हैं  |   पीरों को पूजने वालों से बोल दो कि  | तुम जमीन पर दफन पर भरोसा करते हो | हम दुनिया को चलाने वाले पर भरोसा करते हैं  | जो बजरंग बली हैं  | शर्मा ने कहा अपनी संस्कृति का ख्याल रखो और गुड मॉर्निंग कहना बंद कर दो  | सुबह उठकर श्लोक पढ़ें और धरती मां को धन्यवाद कहें |  उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि साक्षात देवी है. इसकी पूजा करनी चाहिए. |