सौदेबाजी से गिरी सरकार ,हमें सौदा करना नहीं आता
 kamalnath

प्रदेश कृषि पर केंद्रित , किसान के पास पैसा जरूरी

मप्र की पहचान माफिया ,मिलावट से नहीं होनी चाहिए

 

रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा अब एड़ी चोटी का जोर लगा रही है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैगांव में आधा दर्जन सभा कर चुके है |   ऐसे में आज कांग्रेस ने भी सिंहपुर में शक्ति प्रदर्शन किया  | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंगपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया  | और शिवराज  सरकार पर जमकर निशाना साधा | 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाषण के दौरान  कहा की  ... प्रदेश की व्यवस्था कृषि पर केंद्रित है  ... प्रगति तभी होगी जब किसान की  जेब मे पैसा होगा

| कमलनाथ ने कहा हमने कर्ज माफ किया,, हम कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाना चाहते थे  | हमने शुरुआत की थी |  हमने नौजवानके हाथों में काम होने की तड़प देखी | निवेश के लिए प्रयास किये |  मगर मेरी सरकार सौदेबाजी कर गिरा  दी गई |  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अब  कोई निवेश  नहीं करना चाहता | लोगों का विश्वास उठ चुका है | मध्य प्रदेश  पांच राज्यों से घिरा है |  देश का हृदय है लेकिन यहां कोई निवेश करने नहीं आता | कमलनाथ ने कहा  प्रदेश . की पहचान माफिया और मिलावट से नहीं होनी चाहिए |  इसलिए हमने शुद्ध का युद्ध शुरू किया था  |  मुझसे 15 माह का हिसाब मांगते हैं और  मैं तैयार हूं |  आइये सामने खड़े होइए | कमलनाथ ने कहा कि स्कूल में मास्टर नही, अस्पताल में डॉक्टर नही फिर भी शिवराज आते हैं और  बोलते हैं  |   शिवराज को तो माफी मांगनी चाहिए  |   कमलनाथ ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला  | उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि 20 हजार करोड़ कोरोना से लड़ने को दूंगा  | सतना में साढ़े 5 हजार लोग मर गए | कमलनाथ ने कहा कि वो सौदा नही करना जानते  |  सौदा करते तो सरकार चलती  | मैं प्रदेश को सुरक्षित करना चाहता था |