पैदल -पैदल वोट मांग रहे हैं नितेन्द्र सिंह राठौर
 Nitendra Singh Rathore

पारिवारिक रिश्ते का हवाला देकर सब को जोड़ा

 

उपचुनाव का प्रचार अपने चरम पर है |  ऐसे में पृथ्वीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह पैदल पैदल अपने इलाके में घर घर दस्तक दे रहे हैं |  नितेन्द्र अपने इलाके से खुद का पारिवारिक रिश्ता बताते हैं |  उनका कहना है उनका लोगों से जो रिश्ता है |  वही उन्हें इस चुनाव में जीत दिलवाएगा  | 

पृथ्वीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं |  उनका कहना है पृथ्वीपुर  का सर्वांगीण विकास उनका लक्ष्य है | नितेन्द्र बताते हैं उनका इस इलाके  से तीन पीढ़ियों से पारिवारिक रिश्ता है |  उनके परिवार को यहाँ की जनता सदैव अपना आशीर्वाद देती रही है  | और इस बार भी इस रिश्ते के दम पर वे चुनाव मैदान में हैं |  युवाओं में खासे लोकप्रिय नितेन्द्र जनसम्पर्क के लिए पैदल ही निकल पड़ते हैं  | और उनके साथ युवाओं का हुजूम देखने को मिलता है | रविवार को भी मोहनगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में नितेन्द्र पहुंचे और लोगों से मेल मुलाक़ात कर मतदान की अपील की  उन्होंने कुछ नुक्क्ड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया | उन्होंने कहा आपके पास मौक़ा है अपने बीच के व्यक्ति को चुनने का जो आप के हर सुख दुःख में आपका साथ दे |