योजनाएं ठीक से नीचे पहुंचे इसके लिए भाजपा MLA चुने
 Shivraj Singh Chauhan

पृथ्वीपुर में सुरक्षा के साथ सम्मान की भी रक्षा की जाएगी

 

पृथ्वीपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  की सभा मे  बसपा के पूर्व प्रत्याशी नंदराम कुशवाहा  अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं |   इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की  |  जरूरी है कि सरकार की योजनाएं ठीक तरीके से नीचे तक पहुंचे और उसका जनता को लाभ मिले इसके लिए जरूरी है कि भाजपा का विधायक चुने  | 

पृथ्वीपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की  विकास और  जनकल्याण की योजनाएं  तभी चलती हैं जब विधायक क्षेत्र में घूमे    मुख्यमंत्री और  मंत्रियों को बताएं  | उन्होंने कहा पिछले दिनों जब आचार संहिता नहीं लगी थी मैं जेरोन आया था  | तो पता चला  जो मकान दिए गए हैं  | उनमें  कुछ गड़बड़ी की गई थी |  पैसे खा लिए गए थे |  मैंने तत्काल सम्बंधित लोगों को सस्पेंड किया था  | योजनाएं  ठीक से नीचे पहुंच जाएं इसके लिए भी जरूरी है की भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुनें |  शिवराज ने कहा मैं आज पृथ्वीपुर को ये वचन देता हूं की मैं किसी भी हालत में, आम जनता की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करूंगा |  क्योंकि, कई बार ये होता है की कुछ लोग आतंक पनपाते हैं |  मनमानी करते हैं  |  मैं किसी भी कीमत पर ये नही होने दूंगा |   सुरक्षा भी होगी और सम्मान की रक्षा भी होगी  |