कांग्रेस पाकिस्तान परस्त मानसिकता से काम करती है
 VD Sharma

कमलनाथ दिग्विजय सिंह अपने बेटो की लड़ाई लड़ रहे

दिग्विजय अपने बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहते हैं  

 

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा की  | कांग्रेस पाकिस्तान परस्त मानसिकता से काम करती है| .तुष्टिकरण की राजनीति करती है | वीडी शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह चाहते है कब कमलनाथ की छुट्टी हो  | और उनका बेटा कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाये |  इससे पहले  शर्मा  चन्द्रशेखर आजाद नगर पहुंचे | और आजाद कुटिया पहुँच कर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को नमन किया | 

शहीद चन्द्रशेखर आजाद को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की |  कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति से ही जिंदा रह सकती है. |  कांग्रेस अल्पसंख्यक को वोट बैंक मानकर चलती है. | कांग्रेस देश में अस्थिरता लाना चाहती है. | पीएम मोदी  के शासन में अल्पसंख्यकों का विकास हुआ है | वे सबसे ज्यादा सुरक्षित मोदी सरकार में है | 

कांग्रेस विधायक मुरली पोरवाल के बेटे की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा की कांग्रेस  विधायक के बलात्कारी बेटे को कांग्रेस के नेता बचाने का काम कर रहे है   |  महिलाओ के प्रति कांग्रेस की सोच कांग्रेस नेताओं के बयानबाजी से सामने आ गई है| वीडी शर्मा ने कहा कि फरारी के दौरान मुरली पोरवाल के बेटे को किसने संरक्षण दिया | किसने बचाने का काम किया |  उसकी जांच होनी चाहिए. | उन्होंने कहा  देश के प्रधानमंत्री जिसको दुनिया सलाम करती है. | कांग्रेस उनके लिए  ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती  है. | केवल मीडिया में स्पेस मिल जाये इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल हो रहा है | .कमलनाथ दिग्विजय सिंह अपने बेटो की लड़ाई लड़ रहे है. | .दिग्विजय सिंह चाहते है कब कमलनाथ की छुट्टी हो और उनका बेटा कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाये