मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाई झाड़ू
 Jyotiraditya Scindia

झाड़ू लगाकर सफाई करते नजर आये सिंधिया  

 

 

भाजपा में आने के बाद महाराज मतलब ज्योतिरादित्य सिंधिया में बड़ा बदलाव् देखने को मिल रहा है  ... विशेष स्वच्छता अभियान में  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी झाड़ू लगाते नजर आये  | 

कांग्रेस में महाराज के नाम से पुकारे जाने वाले  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के भाजपा में आने के बाद से उनके कुछ बदलाव नजर आने लगे हैं  | सिंधिया भी भाजपा की  रीति नीति  में रचने बसने की कोशिश में लगे हैं | . सिंधिया  का प्रयास  है कि  उनकी छवि भी भाजपा के अन्य नेताओं जैसी नजर आये  |  विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य झाड़ू लगाकर सफाई करते नजर आये |  सिंधिया ने  अपने मंत्रालय में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और साफ़ सफाई की  |