पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के खिलाफ प्रदर्शन
petrol price protest

युवक कांग्रेस ने पेट्रोल दाम की बनाई मानव आकृति 

 

मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं | दाम बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | जिसको लेकर  युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर पेट्रोल पंप के सामने जमकर प्रदर्शन किया | 

बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है |  युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की कीमत 116 रूपये की मानव आकृति बना कर अपना विरोध जताया. | बड़ी तादाद में जमा हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि | उसकी मनमानी की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं |  ऐसे में आम आदमी के लिए वाहन चलाना तो मुश्किल हो रहा है  |  लेकिन इस मूल्य वृद्धि की वजह से बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है |  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्दी ही इस मूल्यवृद्धि को रोका जाए | और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को घटाया जाए |  जिससे आम आदमी को राहत मिल सके. | कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक ना लगने पर ग्यारह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है |  काग्रेस नेता जतिन राज ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है  |