केशवगढ़ में मृत व्यक्तियों के मत डालने की शिकायत
 Nitendra Singh Rathore

नितेन्द्र सिंह ने कहा अपने मत का सही प्रयोग करें

 

पृथ्वीपुर विधानसभा  उपचुनाव के लिए मतदाताओं में ख़ासा उत्साह देखा गए  | कांग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर ने अपने पूर्वजों को नमन कर मतदान किया | पृथ्वीपुर में मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें  भी  सामने आईं  | गड़बड़ी को लेकर भाजपा  और  कोंग्रेस ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाये | 

पृथ्वीपुर में मतदाताओं में  मतदान काे लेकर जबर्दस्त उत्साह  देखने को मिला  | आलम यह था कि महज चार घंटे में ही 34.52 प्रतिशत मतदान  हुआ  |   जिसमें 37 प्रतिशत पुरूष एवं 31 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयाेग किया है  |  कई  जगह मतदान केंद्राें पर मतदाताओं की  कतारें लगी रहीं | इस दौरान इलाके की  सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद आइजी अनिल शर्मा ने संभाल  रखी थी  | कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर ने सर्वप्रथम अपने

दादाजी एवं पिताजी स्वर्गीय  बृजेंद्र सिंह राठौर   के चरणों में नमन कर एवं मां मीरा सिंह  राठौर  से  आशीर्वाद प्राप्त कर मतदान  किया |  नितेन्द्र सिंह ने सभी मतदाताओं से निवेदन है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें  | यह आपका नैतिक अधिकार है  कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का सही उपयोग हो  | 

प्रथ्वीपुर विधानसभा सीट पर दाेपहर  बाद अचानक मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें बढ़ गई  | बरेठी में पीठासीन अधिकारी की कार्यप्रणाली काे लेकर कांग्रेस ने हंगामा कर दिया |  वहीं केशवगढ़ में एक मतदान केंद्र पर मृत व्यक्तियाें के भी मत डालेे जाने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे |  बरेठी गांव में मतदान केंद्र क्रमांक 187 पर पीठासीन अधिकारी के रूप में रामचरण अहिरवार की तैनाती थी |  यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आराेप था कि पीठासीन अधिकारी मतदाताओं काे अंदर ले जाकर एक दल विशेष के पक्ष में मतदान करवा रहे हैं  |  मामले की जानकारी  मिलने  पर कांग्रेस प्रत्याशी  नितेंद्र सिंह  राठाैर भी पहुंच गए  | कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा शांत कराने के साथ ही पीठासीन अधिकारी काे समझाईश दी कि निष्पक्ष मतदान कराएं, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान की प्रक्रिया पूरी हाे सके | वहीं केशवगढ़ में मतदान केंद्र क्रमांक 140, 141 पर भी मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिली है |  इसके बाद एसडीएम सीपी पटेल के निर्देश पर तहसीलदार मामले की जांच के लिए पहुंचे |  गाेर ग्राम में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही है |  इस बीच 105 साल की महिला गुड़ियाबाई ने गाेर ग्राम स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयाेग कर लाेगाें से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की  उपचुनाव के दाैरान मोहनगढ़ मतदान केंद्र पर ग्राम पंचायत सरपंच के वाहनों से मतदान केंद्राें तक मतदाताओं काे पहुंचाने का वीडियाे भी तेजी से वायरल हुआ | जिस पर  राजनीतिक दलों ने आचार संहिता के उल्लंघन का आराेप लगाया  |   प्रथ्वीपुर विधानसभा सीट भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है | इस सीट पर जीत के लिए दाेनाें ही दलाें ने जमकर पसीना बहाया है |