कान्हा नेशनल पार्क में बाघ ने किया चीतल का शिकार
 chital hunt

पर्यटकों ने शिकार करने का वीडियो कैमरे में किया कैद

 

मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क से  एक वीडियो सामने आया है | इस रोमांच भरे वीडियो में बाघ चीतल का शिकार कर अपना भोजन बनाते नजर आ रहा है |  जिसको पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया  | 

मंडला स्थित कान्हा नेशनल पार्क में बाघ ने एक  चीतल का शिकार किया  |  जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जाम कर वायरल हो रहा है |  जानकारी के अनुसार कान्हा नेशनल पार्क घूमने आए पर्यटकों ने  शिकार का ये दुर्लभ नजारा देखा  | जिसमे  बाघ  शिकार करने के बाद  चीतल को घसीटते हुए नजर आया |  इसके बाद  कुछ ही दूरी पर  बाघ ने  मृत चीतल को खाया  | जहाँ पर्यटकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया  |