नितेन्द्र सिंह राठौर का भाजपा सरकार पर हमला
 Nitendra Singh Rathore

मुख्यमंत्री CBI जांच करवा के दोषियों को सजा दें

पृथ्वीपुर में हत्याओं को हादसे में बदलने का काम

 

कांग्रेस के युवा नेता नितेन्द्र सिंह राठौर ने भोपाल के कमलानेहरू अस्पताल में  हुई आगजनी में  बच्चों की मौत के मामले में शिवराज सरकार से इस  की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की है  | ताकी इस मामले के लिए जिम्मेदारों को कड़ी सजा मिल सके  |  नितेन्द्र सिंह ने कहा पृथ्वीपुर इलाके में हुई कुछ हत्या के मामलों को प्रशासन दबाने में लगा है  |  इन मामलों की भी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए  | 

कांग्रेस नेता नितेन्द्र सिंह राठोर ने भोपाल में सरकारी लापरवाही से हुई बच्चों की मौत पर दुःख जाहिर करते हुए इस घटना की जांच CBI से करवाने की मांग की है |  नितेन्द्र का कहना है इस घटना के लिए दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाह होना चाहिए  उन्होंने कहा उनके क्षेत्र पृथ्वीपुर में भी हाल के दिनों में कुछ लोगों की हत्याएं की गई हैं  |  लेकिन प्रशासन इन मामलों की लीपा पोती में लगगया है  | उन्होंने कहा इन मामलों की भी निष्पक्ष जांच करवाने की जरूरत है  |