बस्तर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिसे. की हुई वृद्धि
jagdalpur, maximum temperature, Bastar , three degrees

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के साथ दक्षिण और पश्चिम बस्तर के कोंटा और भोपालपटनम में इन दिनों गर्मी पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने से मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक लगभग तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपीचंद्रा के मुताबिक तापमान वृद्धि का सिलसिला ऐसा ही बना रहा तो पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड टूट सकता है। बस्तर संभाग मुख्यालय में अधिकतम तापमान सामान्य से 03 डिसे. ज्यादा 38 डिसे और न्यूनतम तापमान एक डिसे अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।