भाजपा ने कोमल जंघेल को बनाया उम्मीदवार
raipur, BJP nominated, Komal Janghel ,candidate

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी बुधवार को अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताते चलें कि सबसे पहले खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी, जिसमें कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपना उम्मीदवार नरेंद्र सोनी को बनाया है। वहीं भाजपा ने भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए कोमल जंघेल को उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह सीट जोगी कांग्रेस के पास थी, जहां से देवव्रत सिंह चुनाव जीते थे। विधायक देवव्रत सिंह की मृत्यु के बाद वहां उपचुनाव हो रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 24 मार्च सुनिश्चित है।