वन कर्मचारी संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
jagadalpur, Forest workers, union strike ,continues for third day

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल में चौकीदार से उप वन क्षेत्रपाल तक के सभी वन कर्मचारी जिला प्रशासन के द्वारा चयनित स्थल मंडी प्रांगण जगदलपुर में धरना दे रहे हैं। तीसरे दिन गुरुवार को भी अपनी मांग को लेकर हड़ताल जारी रखे हुए हैं। वन कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 मार्च से छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया, जो लगातार जारी है।