खैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
raipur, Khairagarh by-election. BJP released list . star campaigners

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें 40 नेताओं के नाम हैं।

इसमें से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है। स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय आदि शामिल हैं।