Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
बीते 10 दिनों में 9 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : राहुल गांधी
new delhi,Petrol and diesel ,prices increased ,9 times 10 days,Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 9 बार बढ़ाए जा चुके हैं। केन्द्र सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को विजय चौक पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ विजय चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल ने मोटर साइकिल और गैस सिलेंडर पर माला चढ़ा कर विरोध किया। राहुल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण मध्यम वर्ग और गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सभी राज्यों और जिला स्तर पर महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान हमने विशेषकर तेल के दामों में इजाो का मुद्दा उठाया है। पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं और इसकी चोट सीधे सबसे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ती है।

कांग्रेस की मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना बंद करे। जबतक ऐसा नहीं होता पूरे देश में ये हमारा प्रोटेस्ट चलता रहेगा।

राहुल ने कहा कि भारत में पेट्रोल के दाम अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल से भी अधिक हैं। यहां पेट्रोल के दाम 101.81 है। जबकि अफगानिस्तान में 66.99 और पाकिस्तान में 62.38 रुपये प्रति लीटर हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मामला राज्यसभा में उठाया था।

MadhyaBharat 31 March 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.