Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
कांग्रेस सदन में उठाएगी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों का मुद्दा
new delhi, Congress will raise , issue of rising prices

 

नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 10 दिनों में इनके दामों में करीब आठ रुपये की वृद्धि हुई है। केन्द्र सरकार का इन मुद्दों पर मौन रहना दुखद है।

खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर आवाज उठाती रही है। खड़गे ने कहा कि उन्होंने इसके खिलाफ सदन में नोटिस दिया है। पार्टी पुन: संसद में यह मुद्दा उठाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों खड़गे ने अपने बयान में कहा था कि केन्द्र सरकार पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को जिम्मेदार बता रही है। लेकिन सच यह है कि यहां से भारत सिर्फ एक फीसदी तेल ही खरीदता है। खड़गे ने कहा था कि केन्द्र को आम लोगों के हितों से कोई मतलब नहीं है।

 

कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल, डीजल सहित रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर लगातार केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमलावर है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी पार्टी नेताओं के साथ विजय चौक पर प्रदर्शन कर चुके हैं।

MadhyaBharat 4 April 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.