Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
मुख्यमंत्री ने नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
raipur, Chief Minister prayed ,performing aarti

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार की देर शाम शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। संगीतमय माहौल में महानदी की आरती के अवसर पर भव्य दृश्य देखने को मिला। आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री द्वय ताम्रध्वज साहू, डॉक्टर शिव कुमार डहरिया, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉक्टर रामसुंदर दास, नागरिकों ने भी आरती की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर बाबा घाट पर स्थित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 238 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 50 कुम्हार परिवारों (हितग्राहियों) को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण किया।

MadhyaBharat 11 April 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.