खैरागढ़ विस उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल और कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने किया मतदान
raipur,Khairagarh Assembly ,by-election, BJP candidate, Komal Jangle

रायपुर / राजनांदगांव / खैरागढ़। छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिला के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार सुबह से ही शुरू हो चुकी है। वोटिंग के लिए बड़ी संख्या में लोग बूथ केंद्रों में पहुंच रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल ने घिरघोली मतदान केंद्र में मतदान किया। इससे पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पोलिंग बूथ पहुंचीं और उन्होंने भी वोटिंग की।

उल्लेखनीय कि खैरागढ़ के 291 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा हैं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल दो लाख 12 हजार मतदाता हैं, जिनमें एक लाख पांच हजार महिला और एक लाख छह हजार पुरुष मतदाता हैं। वहीं, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 86 है, जबकि 53 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिहाज से और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 22 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल एक हजार एक सौ 64 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।