ज्यादा नहीं चलेगा फैंकूपन
kamalnath

 

 

भोपाल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फेंकूपन अब बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। जनता के बीच इनकी असलियत जल्द सामने आ जाएगी। उन्होंने मध्यप्रदेश में अगली सरकार कांगे्रस की बनने का दावा करते हुए कहा प्रदेश से भाजपा के पांव उखाड़ने के लिए जो भी संभव होगा वह वे हर हाल में करेंगे।

 

कमलनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों ने जो एकजुटता दिखाई है। वह मिशन 2018 की शुरूआत है। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस अब जमीनी लेवल पर अपने संघर्ष को और तेज करेगी। कांग्रेस के कमजोर होने और कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस में भाजपा में जाने के सवाल पर उनका कहना था कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में अब भी बेहद मजबूत है और गांव-गांव में उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संजय पाठक, नारायण त्रिपाठी जैसे नेता ही कांग्रेस नहीं है। हमारे पास लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है जिसे मिशन 2018 के लिए सक्रिय किया जाएगा।

 

प्रदेश में कांग्रेस संभालने के सवाल पर कमलनाथ ने स्वीकार किया कि वे मध्यप्रदेश आने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार वे इस बार भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार की बात बाद में तय की जाएगी, हमारा पहला काम भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाना है।