Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
रायपुर: सिंगिंग आइडल 2022 का आयोजन मई में
Raipur, Singing Idol 2022 , organized in May

रायपुर । रायपुर नगर निगम द्वारा स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में रायपुर सिंगिंग आइडल 2022 का आयोजन मई 2022 में किया जाना है। जिसका बुधवार को पोस्टर विमोचन शहर के महापौर एजाज ढेबर व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी भी उपस्थित रहें।

संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि रायपुर सिंगिंग आइडल शहर वासियों को एक नयी ऊर्जा देने की सोच से तैयार किया गया है। रायपुर सिंगिंग आइडल में दो कैटेगरी में प्रतियोगिता रखी गयी है जिसमें 16 के भीतर आयु व 16 के ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल है और वे हिन्दी व छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी प्रस्तुति दे सकते है। आयोजन का ग्रैंड फिनाले एक मई 2022 को स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ापारा में होगा। इस आयोजन में रायपुर शहर के 70 वार्ड में संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा जिसे उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने में मदद मिलेगी। इस आयोजन में दो राउंड में ऑडिशन लिया जायेगा। ऑडिशन में 16 के भीतर आयु के 5 प्रतिभागियों व 16 के ऊपर आयु वर्ग 15 प्रतिभागियों को फाइनल में अपनी प्रस्तुति देने चयन किया जायेगा। कार्यक्रम को पहला ऑडिशन 16 अप्रैल व दूसरा ऑडिशन 23 अप्रैल को महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय में होगा। इस आयोजन में भाग के लेने के लिए प्रतिभागी को निःशुल्क फार्म उपलब्ध करवाया जायेगा। जिसमें वे अपनी संपूर्ण जानकारी के साथ ऑडिशन वाले दिन नगर निगम मुख्यालय में जमा करना होगा। आयोजन से संबंधित जानकारी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है। आयोजन में चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिये जायेगें।

MadhyaBharat 13 April 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.