Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
केले से भरा ट्रक सवारी ऑटो पर पलटा, तीन लोगों की मौत
narmadapuram, Truck full of bananas, overturned on auto

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रतवाड़ा के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टक्कर के बाद ट्रक एक ऑटो पर पटल गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। घायल ऑटो चालक को अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर रतवाड़ा-डोलरिया के पास केले से भरा ट्रक एक सवारी आटो पर पलट गया। ऑटो सिवनी मालवा से इटारसी जा रहा था। इस ऑटो में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सवार थी। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। डोलरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डाहट के अनुसार ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। नीचे दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क हादसे में सिवनी बनापुरा निवासी आरती गौर (36 वर्ष), कंचन गौर (17 वर्षीय) और गौरव गौर (12 वर्षीय) की मौत हुई है। आटो चालक ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आटो चालक मृतक महिला का भाई सुनील गौर उर्फ भोला निवासी मालवीय गंज को चोट पहुंची थी, जिसे डोलरिया भेज दिया गया है। बताया गया है कि मृतक महिला आरती के पति की दो माह पूर्व ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 14 April 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.