डीआरजी जवानों की बड़ी कार्रवाई, नक्सली स्मारक को किया ध्वस्त
bejapur, DRG jawans, demolished Naxalite memorial

 

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकले डीआरजी के जवानों ने मिरतुर थाना क्षेत्र के बेचापाल, इंड्रिपाल के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाये गए नक्सली स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ तहसील के मिरतुर थाना क्षेत्र से डीआरजी के जवान गश्त सर्चिंग अभियान पर निकले हुए थे। इस अभियान के दौरान इंड्रिपाल के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाये गए नक्सली स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।