Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
मुख्यमंत्री चौहान ने रावतपुरा धाम में रोपा आँवले का पौधा
bhopal,Chief Minister Chouhan ,planted Amla plant

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पत्नी साधना सिंह के साथ भिण्ड की तहसील लहार स्थित रावतपुरा धाम में आंवले का पौधा लगाया। इस दौरान रविशंकर महाराज, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया भी उनके साथ उपस्थित रहे। आंवले में विटामिन-सी सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है।

 

मुख्यमंत्री ट्वीट कर कहा कि "आज भिंड में रावतपुरा धाम के परिसर में सपत्नीक आंवले का पौधा रोपा। पौधरोपण से धरती माता समृद्ध होंगी और हम सब पर अपना अधिक स्नेह लुटा सकेंगी। पर्यावरण संतुलित होगा और हमारी भावी पीढ़ियां को स्वस्थ व आनंदमय जीवन का उपहार प्राप्त होगा। हम सब पौधरोपण करें।"

 

रावतपुरा धाम में नवीन निर्मित गौशाला का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ रावतपुरा धाम में नवीन निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने गौशाला में गायों को चारा भी खिलाया। इस दौरान रविशंकर महाराज सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 17 April 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.