गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल में ऐतिहासिक स्वागत-सत्कार होगा : विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,Home Minister ,Amit Shah,Vishnudutt Sharma

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल आगमन होगा। इस दौरान यहांउनका ऐतिहासिक स्वागत-सत्कार होगा। अमित शाह के भोपाल आगमन पर कार्यकर्ता व्यापक उत्साह और उमंग के साथ उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बुधवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 02 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह का आगमन भोपाल में हो रहा है। यहां वे जंबूरी मैदान में लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस का वितरण करेंगे। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि देश के गृह मंत्री, लोकप्रिय, ताकतवर नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, वह भोपाल आगमन के दौरान प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह हमेशा संगठन की मजबूती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कामों को जमीन पर उतारने एवं युवाओं से संपर्क पर उनका अधिक फोकस रहता है। अमित शाह 2 घंटे भाजपा के प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में रहेंगे। इस बीच अनौपचारिक तौर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ में उनकी बैठक होगी।