Since: 23-09-2009
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी के नेतृत्व में आज गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंच ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दंतेवाड़ा के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी के बच्चों को खिलौने वितरित किए।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी 07 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है, इसके तहत ही भारतीय जनता पार्टी अपने विभिन्न मोर्चाओं के नेतृत्व में जनता के बीच पहुंचकर सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन कर रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी, महामंत्री संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग, जनपद अध्यक्ष अंति वेक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष खीरेन्द्र ठाकुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण ठाकुर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री ओम सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
MadhyaBharat
21 April 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|