डॉ गोविंद सिंह बने नेता प्रतिपक्ष
 Dr Govind Singh Leader of Opposition in MP

 

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने पद से दिया इस्तीफा 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हांसिल कर मुख्यमंत्री बने | सरकार जाने के बाद कांग्रेस पीसीसी में के अध्यक्ष व् नेताप्रतिपक्ष जैसे दो मुख्य पदों पर थे | कमलनाथ ने पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद' के सिद्धांत के तहत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दिया | 

कमलनाथ के  पास दो पद थे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया हैं | अब वे सिर्फ वह मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं |  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को कमलनाथ को लिखे एक पत्र में कहा की कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने कांग्रेस विधायक दल (CLP) मध्य प्रदेश के नेता पद से आपका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है | 

साथ ही पत्र में यह भी कहा गया कि सोनिया गांधी ने गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है. गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार से विधानसभा सदस्य हैं. डॉ. गोविंद सिंह पूर्व मंत्री और लगातार सात बार के विधायक हैं सदन के दूसरे नंबर के वरिष्ठ नेता हैं | अब से डॉ गोविन्द सिंह नेता प्रतिपक्ष का पद संभालेंगे |