Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
पटियाला हिंसा: आईजी, एसएसपी, एसपी हटाए गए
candigarh, Patiala Violence,IG, SSP, SP removed

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद राज्य सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को शनिवार को हटा दिया। तनाव को देखते हुए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर शाम छह बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।

पटियाला में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शनिवार को पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी बनाया गया है। दीपक पारिक और वजीर सिंह को पटियाला का क्रमश: नया एसएसपी और एसपी बनाया गया है।

इस बीच हिंदू संगठनों ने शनिवार को पटियाला में काली देवी मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हिंदू विरोध के लिए तैयार हैं। यहां एकत्र लोगों की संख्या के आधार पर प्रशासन हमें कम आंकने की भूल न करे।

उल्लेखनीय है कि पटियाला में शुक्रवार को 'खालिस्तान विरोधी मार्च' को लेकर दो समूहों के बीच हुई हिंसा में चार व्यक्ति घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। इसके बाद प्रशासन को शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाना पड़ा। हिंसा के बाद पुलिस ने शिवसेना (बाल ठाकरे)' के नेता हरीश सिंगला को बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

MadhyaBharat 30 April 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.