Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे-बासी
raipur, Chief Minister Baghel, ate sacks and stale , workers

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर रविवार को श्रमिकों का सम्मान करते हुए राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर बोरे-बासी खाया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने श्रम दिवस के अवसर पर आमजनों से बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों का सम्मान करने का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री ने बोरे-बासी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन दही, आम के अथान, लाईबरी, बिजैरी, पापड़, गोंदली, दही मिर्ची के साथ में अमारी, लाल भाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक कांसे का पात्र ‘‘बटकी’’ में बोरे-बासी परोसा गया और कांसे के ही गिलास में पेयजल दिया गया।

इस अवसर पर श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक वृहस्पति सिंह, अनीता योगेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ भवन संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक तथा श्रमिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat 1 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.