Since: 23-09-2009
भोपाल। मप्र विधानसभा में नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सोमवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर और पुष्पमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभा कक्ष में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन और महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष और जनता की आवाज पूरी ताकत के साथ उठाई जायेगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हम अभी से जुट जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में आगामी चुनाव पूरी तैयारी के साथ भाजपा सरकार में व्याप्त बेतहाशा महंगाई, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, जनहित के अन्य मुद्दों के आधार पर लड़ा जायेगा। वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों का आगामी विधानसभा चुनाव में पर्दाफाश करेंगे और जनता के हकों और सम्मान की लड़ाई पूरी मुस्तैदी से लड़ेेगे।
MadhyaBharat
2 May 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|