Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्यौहार
bhopal,Eid festival , celebrated with pomp, across the state

भोपाल। देशभर में मंगलवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना के दौर के दो साल बाद मनाए जा ईद को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में भी ईद की धूम देखने को मिल रही है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल के ईदगाह मस्जिद से लेकर पूरे प्रदेश में नमाज पढ़ी गई। लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ में शामिल हुए और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन चैन शांति के लिए दुआ भी मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।

 

भोपाल के ईदगाह , ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद समेत शहर भर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मंगलवार सुबह सात बजे ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में सुबह 7:15 पर तथा ताजुल मस्जिद पर सुबह 7:30 बजे की ईद की विशेष नमाज अदा की गई। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जा रही है। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। घरों पर आने वाले मेहमानों को मुस्लिम समाज के लोग सिवइयों से मुंह मीठा करा रहे है। इसके बाद मेहमानों को ईदी भेंट करेंगे।

 

वहीं, दूसरी ओर भोपाल में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। भोपाल में सुरक्षा के लिहाज से 3000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि मस्जिदों और कलश यात्रा पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है और कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

MadhyaBharat 3 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.