Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
raipur, Singhdev reviewed , Panchayat and Health Department

रायपुर / दन्तेवाड़ा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने गुरुवार को विकास गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के हर पंचायतों में 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराएं। नरवा ट्रीटमेंट बहुत ही फायदेमंद स्कीम है। एक नरवा ट्रीटमेंट से यदि 10 एकड़ में भी सिंचाई होती है तो ऐसे में पूरे प्रदेश में लगभग 30 हजार नरवा का लक्ष्य रखा गया है जिससे काफी बड़े क्षेत्रफल में सिंचाई की व्यवस्था की जा सकेगी।

सिंहदेव ने कहा कि पंचायतों में 100 दिनों का काम अवश्य दिलाएं। उन्होंने पिछले पांच वर्षों की सामाजिक समावेशन लक्ष्य उपलब्ध्यिों की जानकारी ली। स्व-सहायता समूहों की सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सेदारी, गौठानों में आजीविका के साधन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन आदि गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने मनरेगा के तहत् पिछले पांच वर्षों के लक्ष्य और उपलब्धियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत पिछले पांच वर्षों के लक्ष्य और उपलब्धि की समीक्षा के दौरान सिंहदेव ने कहा कि निर्माण एजेंसी जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर कार्यों को गति प्रदान करें। बैठक में व्यक्तिगत, परिवारिक शौचालय निर्माण एवं उपयोग, सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं उपयोग की समीक्षा के दौरान जिले के कुआकोण्डा पंचायत के अन्तर्गत शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत पाए जाने पर इसकी जांच कराए जाने की बात कही।

इसी प्रकार उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सवालों पर, सीएसआर मद के तहत कराए जा रहें कार्यों एवं इसकी प्रक्रिया से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने पीपीटी के जरीए पंचायतों में कराए जा रहें विकास कार्यों की जानकारी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरपंचो ने मनरेगा के नगद भुगतान की मांग की। पंचायत मंत्री सिंहदेव ने जनपद पंचायतों में सामान्य सभा की बैठक नियमित रूप से किए जाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा पुराने कार्यों एवं पूर्ण हो चुके कार्यों के अविलंब भुगतान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पंचायत सचिवों को अनिवार्यतः गावों में ही निवास करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पिछले पांच वर्षों के दरमियान मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनान्तर्गत प्राप्त राशि, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई।

 

कोरोना काल में चिकित्सकों के कार्यों को सराहा

कोरोना काल में डाक्टर्स ने जिस दृढ़ता से कार्य किया, जिस तरह से चिकित्सकों ने जिम्मेदारी निभाई वह काबिलेतारीफ है। जिले में संतोषजनक परिणाम रहे हैं। यह बाते लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने व्यक्त किए। उन्होंने कोरोना के प्रति अभी भी सावधानी बरतने को कहा तथा जिले में जांच बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण की प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि यह जिला चुनौतीपूर्ण है। सिंहदेव ने कहा कि जिनका टीकाकरण ओव्हरड्यू है उन्हें लगाना है।

बैठक में तीनों जिला सुकमा, बीजापुर एवं दन्तेवाड़ा के स्वास्थ्य गतिविधियों की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास संचालक कार्तिकेय गोयल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग आयुक्त डॉ सी आर प्रसन्ना, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, छग पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबीन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा हरीश कवासी, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, पूर्व महापौर जगदलपुर जतिन जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम अबिनाश मिश्रा सहित दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा के सबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

MadhyaBharat 5 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.