8 महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर
women naxali
 
 
 
जगदलपुर में  एक लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 8 महिला एवं 2 पुरूष नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वे आन्ध्रप्रदेश के नक्सली कमांडरों द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी सदस्यों के साथ बरते जा रहे भेदभाव परेशान हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने, परिवारिक जीवन यापन करने के उदे्श्य तथा पूर्व समर्पित महिला नक्सलियों के साथ शारीरिक शोषण का खुलासा होने पर आत्मसमर्पण कर दिया।
 
बस्तर एएसपी विजय पांडेय ने बताया कि एलजीएस सदस्य महिला असंती कश्यप, केएएमएस सदस्य मनीषा मरकाम, रेखा मड़कामी, सोनादयी यादव, कु. आयते मड़कामी, जब्बो पोडिय़ामी, हिड़मे पोडिय़ामी, सनको पोडिय़ामी तथा दो पुरूष नक्सली भीमा मड़कामी व हड़मा मड़कामी ने आज बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी, कलेक्टर अमिट कटारिया एवं एसपी आरएन दाश के समक्ष सरेंडर किया है।
 
उन्होंने बताया कि समर्पित नक्सली विभिन्न नक्सली वारदातों में संलिप्त रहे हैं। समर्पित नक्सलियों को दस-दस हजार की सहायता राशि के साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
 
बीजापुर में 6 माओवादियों को किया गिरफ्तार :दो महीने पहले हुए सरपंच पति यालम नारायण के हत्याकांड में शामिल 6 माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोलापटनम थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से इनकी गिरफ्तारी हुई है।