Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
नरोत्तम मिश्रा का तंज, कमलनाथ अपने बेटे को प्रमोट कर रहे हैं
bhopal, Narottam Mishra

भोपाल। सीवनी में गौमांस की तस्करी की आशंका में आदिवासियों को लाठियों से पीटने के मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल आज वहां पहुंचा है। सांसद नकुल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, विधायक विनय सक्सेना सिवनी पहुँचकर पीडि़त आदिवासी परिवारों से मुलाक़ात करेंगे। सीवनी और खरगोन में कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल जाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में नकुलनाथ के शामिल होने पर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद कमलनाथ के पास से जा चुका है, इसलिए कमलनाथ अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं, अपने बेटे को प्रोटेक्ट कर रहे हैं।

 

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की रिपोर्ट तो पहले से पता है। जो भी प्रतिनिधिमंडल जाता है वह भी सरकार के पक्ष में रिपोर्ट नहीं देता। एक दिन की खबर बनने के लिए और सरकार के खिलाफ रिपोर्ट देने के लिए कांग्रेस अपना प्रतिनिधि मंडल भेजता है। अचंभा इस बात का है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किसी मामले में कहीं जाते नहीं मिलेंगे। कांग्रेस की ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ को शामिल किए जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद चला गया। अध्यक्षीय पद पर भी संकट के बादल हैं। ऐसे में कमल नाथ बेटे को प्रोजेक्ट कर रहे हैं, तो इसमें क्या बुराई है। कांग्रेस में परिवारवाद की परंपरा है। इसलिए अध्यक्ष के नाते वह परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। वैसे भी उम्र ऐसी है कि ज्यादा आ-जा नहीं पाते हैं।

घटना में बजंरगदल के लोगों के शामिल होने के कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रथम जांच में ऐसा कुछ नहीं पता चला है। गौ मांस को लेकर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों ने गौमास से मामला जुड़ा बताया है। सीवनी मामले पर गृह मंत्री ने कहा कि अधिकांश लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पीडि़तों को 8 लाख 25 हज़ार की सहायता राशि और पीडि़त परिवार के एक एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति भी दी गयी है।

कमलनाथ -दिग्गी पर साधा निशाना

कांग्रेस द्वारा बिजली संकट पर सवाल उठाए जाने पर डा. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी का बिजली पर और कमलनाथ जी का किसानों की कर्जमाफी पर बोलना हास्यास्पद लगता है। वो व्यक्ति आरोप लगा रहे हैं, जिनके समय में बिजली कभी-कभी आती थी, हमारे में तो कभी-कभी जाती है। कांग्रेस ने सिर्फ जनता को धोखा देने का काम किया है और जनता इनको अच्छे से पहचान चुकी है। कांग्रेस में अंदरुनी विवाद पर गृहमंत्री ने कहा कि पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी हो गई है। इस कंपनी में कुछ लोग फ्रेंचाइजी लिए बैठे हैं। पूरे देश में पार्टी नेताओं के बीच विवाद चल रहा है और इस घमासान से राहुल गांधी को कोई लेना-देना है। ये सीपीएल (कांग्रेस प्रीमियम लीग) चल रहा है।

MadhyaBharat 5 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.