Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारम्भ
bhopal, Inauguration ,  Women

भोपाल। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी, खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

चैंपियनशिप के पहले दिन कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने अरूणाचल प्रदेश को 10-0 से शिकस्त दी। वहीं उत्तर प्रदेश ने गोआ की टीम को 8-0 से हराकर अपना पहला मैच जीता। इसी क्रम में दिल्ली की महिला हॉकी टीम ने गुजरात को 13-0 से हराकर जीत हासिल की। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर तेलंगाना को 14-0 करारी मात दी।

 

उल्लेखनीय है कि 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में देश की बेहतरीन 27 टीमें अगले 11 दिन भोपाल में अपना हुनर दिखाएंगी। मेजवान मध्यप्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पंडुचेरी, कर्नाटक, तमिल नाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।

 

चैंपियनशिप में इन टीमों को 8 पूलों में बाँटा गया है। पूल ए में मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और बिहार, पूल बी में हरियाणा, असम, बंगाल शामिल हैं। पूल सी में पंजाब, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा तथा पूल डी में महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं। झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी को पूल ई में रखा गया है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार को पूल एफ में रखा गया है। पूल जी में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ और गुजरात, पूल एच में ओडिशा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश को शामिल किया गया है। 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का फाइनल मैच 17 मई को खेला जायेगा।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.