Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
पूरी भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है : डॉ. रमन
raipur, entire Bhupesh government ,engulfed in corruptio, Raman

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों के दौरे पर कहा कि एक यात्रा का मुंह उत्तर दिशा में है और एक दक्षिण दिशा में है। वहीं टीएस सिंहदेव की यात्रा में कलेक्टर-एसपी को प्रतिबंधित किया गया है। साढ़े तीन साल की कांग्रेस सरकार बिखरी हुई नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश के दौरे पर तंज कसते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 30 बिंदुओं पर हम भी विकास यात्रा और ग्राम सुराज यात्रा निकाला करते थे। जबकि अब जो यात्रा हो रहा है उसमें तीन हेलीकॉप्टर के साथ मन पसंद और चमचमाते गद्दे रखे हैं। रेड कार्पेट बिछा हुआ है। यह कैसी यात्रा है? हेलीकॉप्टर में बैठी सरकार की सोच भी हवाई है। बच्चों को 10 मिनट हेलीकॉप्टर में बैठाने से उनके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार यात्रा में अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। 25 रुपया प्रति टन कोल में वसूली इस सरकार में हो रहा है। किस कलेक्टर और किस एसपी का कितना रेट है इस सरकार में सब जानते हैं। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तभी सफल होगी जब प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन होगा। भाजपा यात्रा से डरी हुई नहीं है। योजनाओं में समस्या का निराकरण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विधायकों का नहीं बल्कि सरकार का परफॉर्मेंस ही खराब है। सर्वे में आया है कि पूरा सफाया होने वाला है। इसलिए इस तरह की यात्रा सरकार की परफॉर्मेंस सुधारने की कवायद है।

डॉ. रमन ने कहा कि हम सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं, गौठान देख रहे हैं। वर्तमान सरकार और पुरानी सरकार के काम जान रहे हैं। सबका जवाब आएगा और भाजपा सरकार में आएगी। छत्तीसगढ़ विकास मांगता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छग की संस्कृति और परंपरा को मजबूत करना गलत नहीं है। ट्रेनों के निरस्त होने और लोगों की समस्याओं पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि रेल मंत्री से बात हुई है। कोयला का परिवहन जरूरी है। लेकिन यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल्द की हल निकलेगा।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2023 में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा अब प्रदेश के बूथों पर फोकस कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी का लगातार दौरा हो रहा है। भाजपा का ध्यान फिलहाल बूथ का विस्तार करने की ओर है। इसे लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बूथ विस्तारक 10 दिन की यात्रा में वे 10 बूथों में जा रहे हैं और समीक्षा कर रहे हैं।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.