Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
भूपेश और रमन के दौरे में फर्क: कांग्रेस
raipur, Difference between, Bhupesh and Raman

रायपुर। मुख्यमंत्री के दौरे पर रमन सिंह का बयान भाजपा की बौखलाहट को प्रदर्शित कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश और रमन के दौरे में फर्क, रमन ब्लैक कैट कमांडो से घिरे रहते थे भूपेश जनता से। रमन सिंह विकास यात्रा निकालते थे, विकास यात्रा के नाम पर अपने वैभव का प्रदर्शन करना और किसान, युवा, महिलाओं, स्कूली बच्चों के ऊपर लाठीचार्ज करवाते थे, दहशत फैलाकर सरकार के कुनीतियों के खिलाफ उठ रही आवाज को कुचलना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहता था।

भूपेश बघेल योजनाओं की समीक्षा कर रहे, जनसामान्य से मिल रहे, जनप्रतिनिधियों से मिल रहे है, कर्मचारियों, अधिकारियों से मिल कर समस्याओं की जानकारी एकत्रित कर रहे। रमन सिंह तो 15 साल तक जनता से दूर रहे ब्लैक कैट कमांडो के घेरे में उनसे परिंदा भी नहीं मिल सकता था। आज भी मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनसे आम आदमी से दूर भाजपा का कार्यकर्ता भी नहीं मिल पाते है। भूपेश बघेल से बच्चे, बुजुर्ग, आम आदमी, कार्यकर्ता सभी मिल रहे है। सभी की समस्या का निदान कर रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे है। रमन राज में सरकारी दफ्तरों में काम करने की संस्कृति समाप्त हो गयी थी, भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में जवाबदेह सरकार चला रहे।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की सफलता असफलता का फैसला सुनाने वाले रमन सिंह कौन होते हैं? यह अधिकार जनता को है। भूपेश सरकार की योजनाएं जनता के जीवन स्तर में बदलाव ला रही। जनता में सरकार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 2018 में सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने चार उपचुनाव जीता, नगरीय निकाय चुनाव के दो चरणों में कांग्रेस जीती, पंचायत चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताया। यह हार भाजपा के साथ रमन सिंह की भी व्यक्तिगत हार है। हर चुनाव में रमन सिंह स्वयं को भाजपा के चेहरे के रूप में प्रस्तुत किये और जनता ने उन्हें बार-बार नकारा है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नान घोटाला, पनामा पेपर घोटाला, डीकेएस घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, पुष्प स्टील घोटाला करने वाले रमन सिंह कांग्रेस सरकार पर काल्पनिक घोटाले का आरोप लगा कर स्तरहीन आरोप लगा रहे। रमन सिंह और भाजपा पिछले सवा तीन साल में कांग्रेस सरकार पर सवा तीन रू. का भी दस्तावेजी आरोप नहीं लगा पाई है जबकि रमन सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के नान डायरी, पनामा पेपर, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले जैसे दस्तावेजी प्रमाण सामने आये थे। इन आरोपों से अभी तक रमन सिंह बरी नहीं हुये हैं।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.