Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
आशुतोष चौकसे बने एनएसयूआई मप्र के अध्यक्ष
bhopal, Ashutosh Choukse, appointed , President of NSUI MP

भोपाल। कांग्रेस ने आशुतोष चौकसे को मध्यप्रदेश में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित आदेश शनिवार को जारी किया है। चौकसे इससे पहले एनएसयूआई भोपाल के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

कांग्रेस की राजनीति में आशुतोष चौकसे दिग्विजय सिंह के गुट के माने जाते हैं। पांच साल तक भोपाल जिला अध्यक्ष रहे। वर्तमान में एनएसयूआई उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। चौकसे होशंगाबाद जिले के पिपरिया के रहने वाले हैं। आशुतोष आईटी इंजीनियर हैं और एमबीए भी किया है। विपिन वानखेड़े के पद छोड़ने के बाद रीवा के मंजुल त्रिपाठी को एनएसयूआई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। त्रिपाठी ने कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद चौकसे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

MadhyaBharat 7 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.