Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
मप्र में तीखे हुए गर्मी के तेवर
bhopal,scorching heat, MP

भोपाल। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बनी नरमी के बाद मप्र में एक बार फिर गर्मी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के चार जिलों राजगढ, रतलाम, नौगांव और खंडवा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया है। इनमें से रतलाम और खंडवा में लू भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में ऐसे ही बढ़त बनी रहेगी। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मौसम प्रणालियों का असर खत्म होते ही प्रदेश में एक बार फिर गर्म पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान बढ़ गया है। उत्तर-पश्चिमी मप्र में हवा के ऊपरी हवा भाग में एक परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से राजधानी सहित कई जिलों में बादल छाए लेकिन यह आक्टा क्लाउड या आशिंक बादल थे जिन्होंने आसमान के पूरे हिस्से को नहीं ढंका जिसके चलते तपिश बढऩे का क्रम नहीं रुक सका। पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण का असर ना होने से पूरे प्रदेश में हवाओं की दिशा पश्चिमी हो गई है। राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के असर के चलते सभी जगह तापमान में बढ़त हुई है। प्रदेश में रविवार को पूर्वी छोर के एकमात्र जिले मण्डला को छोडक़र सभी जिलों में तापमान में बढ़त दर्ज हुई।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.